Advertisement

नाबालिग युवती के साथ उसी गांव का विकलांग नाबालिग द्वारा दुष्कर्म

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु थाना क्षेत्र के कलैता गांव निवासी एक गूंगी नाबालिग युवती के साथ उसी गांव का एक विकलांग नाबालिग युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद किरीबुरु थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

घटना के बाबत बताया गया कि यह घटना बीते 30 अप्रैल की है। घटना वाले दिन पीड़िता गांव के समीप नाला में बर्तन धोने गई थी। तभी उसे अकेला पाकर आरोपी नाबालिग युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी जब घर वालों को मिली तो वे बीते 2 मई को किरीबुरु थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर 3 मई को किरीबुरु थाना कांड क्रमांक- 12/22 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया। उक्त मामले की पुष्टि किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *