Advertisement

करगली में मनाया गया महाराणा प्रताप की जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा जिला (BJP District) उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में 9 मई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के करगली बाजार नावा खाली दुर्गा मंदिर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। यहां कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र हित व हिन्दू हित से कभी समझौता नहीं किया और मुगलों से लोहा लिया। वे कभी भी विदेशी शासकों के अधीन नही रहे।

जीवन भर युद्ध कर दुश्मनों के दांत खट्टे किया। वक्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने जंगल मे रहकर घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों की गुलामी करना कभी कबूल नही किया।

मौके पर फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, गजेंद्र सिंह, रुपेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, अशोक सिंह, अनिल गुप्ता, अशोक पासवान, नंद किशोर सिंह, नवल किशोर, रवि शंकर सिन्हा, टुनटुन तिवारी, विवेश सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *