Advertisement

तेनुघाट में अधिवक्ता चैंबर का ताला टूटा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय, अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय से सटे अधिवक्ता चैंबर एवं शौचालय का ताला अज्ञात चोरो द्वारा तोड़ा गया।

बताते चलें कि बीते रात चोरों के द्वारा अधिवक्ता हरिशंकर प्रसाद के चैंबर का ताला तोड़ दिया गया। मगर उनके चैंबर में रखा कुर्सी, टेबल, फाइल, पंखा किसी भी चीज को हाथ नहीं लगाया गया। वही शौचालय के दरवाजों का भी ताला तोड़ा गया।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा दो चोरों को पकड़ कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।

मगर उसके बाद पिछले दो दिनों में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोर चोरी नहीं कर रहे हैं बल्कि लोगों में दहशत फैला रहे हैं। क्योंकि इससे भी 1 दिन पूर्व स्टांप वेंडर सुरेश कुमार साहू के दुकान से ताला तोड़कर सिर्फ पैसा ही निकाला गया था।

मगर दुकान में रखा हुआ प्रिंटर बगैरह में किसी भी चीज को हाथ भी नहीं लगाया गया। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है चोर चोरी ना कर सिर्फ दहशत फैलाने के उद्देश्य ऐसा कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *