एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। महंगाई, बेरोजगारी एवं गरीबों का राशन कार्ड रद्द किये जाने के खिलाफ भाकपा माले, माकपा एवं भाकपा के बैनर तले 30 मई को जुलूस निकालकर स्टेशन चौक से मुख्य मार्गो से गुजरते हुए समाहरणालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाहरणालय का गेट जाम कर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये।
मौके पर भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार मुन्ना, भाकपा के सत्यनारायण सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा को भाकपा के रामप्रीत पासवान, मो. सईद अंसारी, शत्रुध्न पंजी, माकपा विधायक अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह, रामदयाल भारती, मनोज कुमार सुनील, नीलम देवी, उपेंद्र राय, भोला राय, भाकपा माले के बंदना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, आदि।
ललन कुमार, शिव कुमारी देवी, प्रेमानंद सिंह, अशोक राय, संजीत पासवान आदि ने संबोधित करते हुए केंद्र के नरेंद्र मोदी और बिहार के नीतीश सरकार को बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी एवं साजिश के तहत गरीबों के राशन कार्ड रद्द का जिम्मेवार ठहराया।
अंत में वाम दलों के जिला सचिवों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अपर समाहर्ता से मिलकर 9 सूत्री मांग-पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की।
![]()












Leave a Reply