Advertisement

रात के अंधेरे में मोबाइल शो-रूम से लाखों की चोरी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। रात के अंधेरे में मोबाइल शो-रूम से अज्ञात चोरो द्वारा लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोर मोबाइल के कीमती पार्ट्स एवं सीसीटीवी (CCTV) का डीवीआर भी लेकर गायब हो गये।

जानकारी के अनुसार आईईएल थाना (IEL Police station) के हद में बैंक मोड़ स्थित सूरज मोबाइल शोरूम से चोरों ने बीते 26 मई की रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरी की घटना के संबंध में दुकान के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 27 मई की सुबह जब वह दुकान खोलने आया और जैसे ही शटर को उठाया तो देखा कि सारे मोबाइल (Mobile) और एक बैग में भरा कीमती मोबाइल पार्ट्स, सीसीटीवी का डीवीआर एवं गल्ले में रखे हुए 15 हजार नगदी गायब है। तुरंत इसकी सूचना फोन कर दुकान के मालिक सूरज कुमार को दी।

इस संबंध में दुकान के मालिक सूरज कुमार ने बताया कि शटर के बगल में मेन दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर घुसे और छत पर गए। छत से दुकान में वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर घुसे और चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

उसने बताया कि करीब 12 लाख के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। इस संबंध में स्थानीय थाना के पुलिस का कहना है कि वह मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *