Advertisement

श्रमिक नेता ने सीसीएल सीएमडी से मिल कर रखी मजदूरों की ज्वलंत समस्या

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। श्रमिक नेता विकास सिंह ने सीसीएल (CCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीएम प्रसाद से रांची स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर बुके देकर स्वागत किया। श्रमिक नेता ने ढोरी क्षेत्र की मजदूर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सीएमडी ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

भेंट के क्रम में श्रमिक नेता सिंह ने सीएमडी (CMD) को सीसीएल के ढोरी क्षेत्र में कार्यरत कोयला मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं तथा सैफ में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ हीं यथाशीघ्र निराकरण की मांग की।

उन्होंने अमलो और तारमी माइन्स विस्तार के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील पदों के मामले, मजदूरों के समयबद्ध पदोन्नति के मुद्दों पर भी चर्चा किया। सभी मुद्दों पर सीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद द्वारा यथा शीघ्र सकारात्मक पहल कर निष्पादन की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *