Advertisement

हिंदी हाई स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। घाटकोपर पश्चिम स्थित हिंदी हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी कैडेट्स ने एनजीओ अंबिका योग कुटीर के सहयोग से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार सिंह के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। अंबिका योग कुटीर के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।

एनसीसी कैडेट्स ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया और पूरे आयोजन में अनुशासन बनाए रखा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई और उन्हें इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में एनसीसी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने सभी के लिए आभार प्रकट करके कार्यक्रम का समापन किया।

Tegs: # International Yoga Day celebrated at Hindi High School.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *