Advertisement

नागी शिव मंदिर में रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम नागी के शिव मंदिर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के 9 मई को पहला दिन विष्णुगढ़ पूर्वी के जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल शामिल हुए। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान् शिव का आशीर्वाद लिया। आरती व प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्होंने यज्ञ समिति के सभी लोगों से मिले।

इस अवसर पर पटेल ने यज्ञ समारोह में कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में शांति, सुख व समृद्घि की प्राप्ति होती है। अधर्म का नाश होता है। गलत कार्य करने से लोगों को भय रहता है। आयोजनकर्ताओं को इसके लिए सराहाना और आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर फलजीत महतो, रोशनलाल पटेल, दिनेश कुमार, गुलाब महतो, भागीरथ महतो, खुशिलाल महतो, बलराम महतो, धनपत महतो, थानेश्वर महतो, खुबलाल महतो, विशाल कुमार, जगदीश महतो (डीलर), राजाराम महतो, यज्ञ कोशाध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रकाश कुमार, महेंद्र कुमार, डेगलाल महतो, इंद्रराम महतो आदि सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *