अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत का ब्याज
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। देश की सबसे बड़ी सरकारी भारतीय स्टेट बैंक(SBI) है। फिलहाल एस बी आई अपने ग्राहकों के लिय शानदार एफडी स्कीम पर ब्याज दे रही है।
भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी करा सकते हैं। एसबीआई अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि एसबीआई में 211 दिनों की एफडी में 2,00,000 रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा? एसबीआई 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 5.90 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.40 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल या इससे ज्यादा उम्र के नागरिक) को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 5.90 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.40 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
211 दिनों, 2 लाख की एफडी, मैच्यॉरिटी पर 6887 रुपये के फिक्स ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक में 211 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 6887 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,06,887 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक में 211 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 7477 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,07,477 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक में 211 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर 7595 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,07,595 रुपये मिलेंगे।
Tegs: #How much interest will you get if you deposit Rs 2 lakh in a 211-day FD in SBI?
![]()













Leave a Reply