Advertisement

सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ वृक्ष को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, समुदाय में उबाल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ पेड़ को असामाजिक तत्वों ने तोड़ का छतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना से आहत सरना पूजा समिति में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सरना समिति द्वारा 6 जून को बोकारो थर्मल थाना में लिखित शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी हैं।

बताया जाता है कि लिखित सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना की पुलिस भी सरना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की एवं इस तरह की हरकत करने वाले असामाजिक तत्वों को जल्द चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही।
इस घटना को लेकर बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह सरना पूजा समिति के उपाध्यक्ष ब्रिज लाल हांसदा ने कहा कि सरना पूजा स्थल के चारों ओर चारदिवारी है, इसके बावजूद असामाजिक तत्व सरना स्थल में घुस कर सखुआ के पेड़ को तोड़ कर आदिवासी समुदाय के आस्था को आहट पहुंचाने का काम किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गयी तो उन्होंने आंदोलन करने की बात कही।

बता दे कि बोकारो थर्मल सरना स्थल में आदिवासी समुदाय हर वर्ष दिशोम बहा बोंगा सरहुल पर्व धूम धाम के साथ मनाते हैं और यहां लगे सखुवा का पेड़ व फूल, सखूवा का पत्ता की पूजा अर्चना करते हैं। साथ हीं पेड़ पौधों की पूजा कर उनकी रक्षा करने की सपथ भी लेते हैं। इस अवसर पर झरीलाळ हांसदा, सीताराम सोरेन, अनिल हेंब्रम, मोतीलाल बेसरा आदि सरना पूजा समिति के सदस्यगन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *