Advertisement

बीडीओ ने किया अंगवाली में संचालित सिलाई/कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजनांतर्गत रियल स्कॉलर सोसाइटी बोकारो द्वारा जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी में फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है। संचालित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण 6 जून को पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार बीडीओ ने केंद्र की प्रशिक्षिका सुशीला देवी एवं उपस्थित दर्जनों प्रशिक्षणार्थी महिला, युवतियों से केंद्र की गहनता से जानकारी ली। बीडीओ महतो ने केंद्र की पुस्तिका में अंकित अबतक की तैयार फैशन/डिजाइनिंग विभिन्न वस्त्रों का भी अवलोकन किया। मौके पर बीडीओ के साथ प्रशिक्षिका सुशीला देवी, विभागीय सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *