एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीते 5 जून को पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई ने कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया।
जानकारी देते हुए प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक वार्षिक आयोजन ही नहीं, बल्कि यह समझने का अवसर भी है कि प्रकृति के साथ संतुलित संबंध ही जल, जलवायु और भविष्य की सुरक्षा की बुनियाद है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि एनएसएस द्वारा कॉलेज परिसर व् कथारा क्षेत्र में पौधे लगाए गये हैं एवं प्रकृति के महत्व के बारे में स्वयं सेवकों को बताया गया है। कहा कि समाज के सभी वर्गो की साझा जिम्मेदारी है कि यह केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि यह याद दिलाने का अवसर है कि विकास और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं।
कॉलेज कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि पौधे हमारे जीवन की बुनियाद हैं। हमारी श्वसन क्रिया इसके द्वारा ही संचालित होती है। अतः पौधारोपण अभियान में हिस्सा बनना मानव जीवन के लिए अनिवार्य है। सदन राम ने कहा कि पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन का आधार है। वृक्ष हमें जीवित रहने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करता है। पर्यावरण हमारे जीवन का वह व्यापक तंत्र है जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, नदियां, जैव विविधता और जलवायु सभी शामिल हैं। इसी तंत्र पर हमारी खेती, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और भविष्य निर्भर करता है।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवकों और कॉलेज के सफाई कर्मियों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में हाथ बटाया, मिट्टी खोदने से लेकर पानी देने का कार्य किया। पौधारोपण कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा मनोज सिंह, शिव शंकर सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिंहा, पप्पू कुमार नायक, नोरनी कुमार, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, भगन घासी, संजय कुमार आदि के साथ साथ एनएसएस स्वयं सेवक सोनू कुमार शर्मा, अमन तिवारी, अंतरा कुमारी, रिया कुमारी आदि की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply