Advertisement

विष्णुगढ़ में हजारीबाग सांसद का भव्य स्वागत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हजारीबाग (Hazaribag) सांसद जयंत सिन्हा बीते 3 मई की दोपहर विष्णुगढ़ सातमईल मोड़ पहुंचे। यहां उपस्थित बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सांसद सिन्हा विष्णुगढ़ के मंगरो में हो रहे भव्य मंदिर निर्माण एवं बजरंग बली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल होने आए थे।

इसके पहले बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन एक 11 वर्षीय किशोरी सीता कुमारी की संदेहास्पद मौत हो गई थी। हत्या कर किशोरी को सतगढ़वा छलका में फेंक दिया गया था। सतगढ़वा छलका से शव को बरामद किया गया था।

मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। सांसद सिन्हा पीड़िता के घर हालचाल जानने के लिए पहुंचे। मृतका किशोरी सीता कुमारी की मां सांसद के सामने रोने लगी और कहने लगी कि आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

सांसद सिन्हा ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी एवं जो भी दोषी है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। वहां उपस्थित डीएसपी अनुज उराव (DSP Anuj Uraw) को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी दोषी है पुलिस मामले में तुरंत कार्रवाई करे। वहां से सांसद मंगरो जाने से पहले समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता सुरेश राम से मिले। उनका हालचाल पूछा, फिर यज्ञ में शामिल होने चले गए।

मौके पर विपिन कुमार सिन्हा, शंभू नाथ पांडेय, मधुसूदन प्रसाद स्वर्णकार, किशोर कुमार मंडल, डोमन गुप्ता, शंकर सोनी, गुरु प्रसाद साव, कारू प्रजापति समेत काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *