Advertisement

संत शिरोमणि गुरु रविदास महराज की मिट्टी-कलश का अंगवाली में भव्य स्वागत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। संत शिरोमणि रविदासजी महराज की 650वीं जन्म-जयंती के शुभ अवसर पर 13 अगस्त को समरसता संकल्प अभियान के तहत उनकी जन्मस्थली की मिट्टी-कलश का बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि, पूरे देश, राज्य, जिला, प्रखंड, पंचायत, टोला, मुहल्ले की मंदिरों में भाजपा प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय महिला, पुरुष की उपस्थिति में संत शिरोमणि की कलश पहुंचाई जा रही है। इस क्रम में आज देर शाम अंगवाली नहर चौक से कलश-वाहन को कई मुहल्ले होते स्थानीय रविदास टोला स्थित श्रीहनुमान मंदिर परिसर में कलश संकल्पित किया गया।

बताया गया कि उक्त कलश का विसर्जन आगामी 10 सितंबर को होना है। मौके पर भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा, वरीय प्रतिनिधि सूरजमल नायक, सुकनाथ मुर्मू, चांपी रहिवासी मंजू देवी, शंकर यादव, लक्ष्मण रविदास, सुरेश रविदास, संजय कपरदार, बिशेश्वर रजवार, भूषण महली, विनय रवि, बैजनाथ रविदास, चंदन रविदास, कर्मदेव रविदास, सुलेखा कुमारी, अनीता, टूपली, शांति, गौरी, बासमती, पनवा देवी सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 49 छात्र-छात्राओं को मिली साईकिल

एक अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 13 अगस्त को जेनरल छात्र, छात्राओं को छोड़ वर्ग आठ के 26 छात्र एवं 23 छात्राओं अर्थात 49 को कल्याण विभाग द्वारा साईकिल वितरण किया गया। साइकिल वितरण पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के हाथों की गई। मौके पर प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार खन्ना, शिक्षक मो. नौशाद अली, यमुना कपरदार, रूपेश कुमार महतो, शिवचरण कपरदार आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *