Advertisement

गिरजा देवी ने लगाई जीत की हैट्रिक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। यह सत्य है कि व्यक्ति द्वारा किये गये कर्मों को लोग जरूर याद रखते हैं। उसी कर्म के आधार पर हीं उसकी गणना की जाती है।

इसे अक्षरश: सत्य कर दिखाया है बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बैदाकारो की जनता ने। यहां से पंचायत चुनाव में इस बार जीत की हैट्रिक लगायी है बेरमो की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने।

बैदकारो पूर्वी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के तौर पर तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने वाली गिरजा देवी ने 23 मई को कहा कि वह शुरू से ही लोगों के विश्वास पर खरा उतरने तथा सबका विकास बिना भेदभाव के करने का प्रयास करती रही है। आने वाले दिनों में भी उनका प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों ने जात-पात और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर उनको आशीर्वाद दिया है। लोगो का विश्वास और बढे इसको वह साबित करने का प्रयास करते रहेंगी। ज्ञात हो कि इस पंचायत से पंसस गिरजा देवी 231 वोटों से चुनाव जीती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *