Advertisement

गोद लिए गांव बोडिया में केबी कॉलेज एनएसएस द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया उत्तरी पंचायत में 10 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के बी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गोद लिए गांव बोडिया में लगाया गया। शिविर में पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

जानकारी के अनुसार एनएसएस द्वारा बोडिया गांव में कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व एवं अगुवाई तथा पंचायत की उप मुखिया लोकेश्वरी देवी की अध्यक्षता में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की गई। उप मुखिया ने बताया कि ग्रामीण रहिवासियों का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, हीमोग्लोबिन, सामान्य शारीरिक जांच भी किया गया और आवश्यकता अनुसार दवाईयां भी वितरित की गई।

ज्ञात हो कि, के बी कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा पहली बार इस तरह की स्वास्थ्य सुविधा दिलवाई गई। इससे उपस्थित ग्रामीणों के चेहरे पर हर्ष दिखा। एनएसएस स्वयं सेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंजीकरण, व्यवस्था संचालन, मरीजों की सहायता, जागरूकता अभियान में सहयोग किया। उन्होंने स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण तथा स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर भी रहिवासियों को जागरूक किया। जिसमें सोनू कुमार शर्मा, रेशमा परवीन, मोहिनी कुमारी, नीतू कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयशा प्रवीण, स्वास्थ्य कर्मी स्नेहलता, मुकेश्वर रविदास, शांतिपद गोराई, विकास कुमार ठाकुर, ग्रामीण रहिवासी रीता देवी, त्रिभुवन महतो, चिंता कुमारी, पंसस सोनमती देवी, नेमिया देवी, गुलाबी देवी, अशोक कुमार महतो, कौशल्या देवी, हेमिया देवी, दिव्या देवी, करण देवी, आशा देवी, लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया देवी, बसंती देवी, पुष्पा कुमारी, लीला देवी, भूलिया देवी, कैला तुरी, बबलू कुमार, राजेश महतो, चेतलाल महतो, शिवानी देवी, सोमा कुमारी, मिलवा देवी, लौशाली देवी, बसंती देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *