रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड रहिवासी वरीय भाजपा नेता व् समाजसेवी स्वर्गीय संजय कुमार चौबे का 10 अगस्त को श्राद्ध कर्म आयोजित किया गया। श्राद्ध कर्म में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत चौबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि संजय कुमार चौबे का निधन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे कसमार क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे आमजनों के सुख-दुःख में हमेशा खड़े रहने वाले शख्स थे। उनके निधन से समाज ने एक मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है।
उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दर्द बहुत गहरा होता है। इस कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दिवंगत की स्मृतियां और उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य हमेशा आमजनों के बीच जीवित रहेंगे। पूर्व विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्राद्ध कर्म के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं स्व. चौबे के शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।
![]()













Leave a Reply