प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित यात्री शेड से 10 अगस्त को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
सिटी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इधर, पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के रहिवासियों से पूछताछ करने के साथ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक यात्री शेड तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]()













Leave a Reply