रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में 10 अगस्त को रोटरी क्लब चास के सहयोग से रोटारैक्ट जीजीएसईएसटीसी चास के छात्र चैप्टर का स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत डॉ अरुण प्रसाद बरनवाल और पल्लवी प्रसाद ने किया। रोटरी चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। पीडीजी केजरीवाल ने रोटरी के इतिहास और सेवा भावना से जुड़े संस्मरण साझा किए।
जानकारी के अनुसार आयोजित समारोह में रोटरी क्लब चास की ओर से कॉलेज को रोटारैक्ट चैप्टर का स्थापना प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। छात्र पदाधिकारियों को रोटरी लैपल पिन पहनाकर सम्मानित किया गया तथा छात्रों के लिए 150 लैपल पिन उपलब्ध कराए गए।

समारोह का संचालन डॉ शफाक ज़हीर ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। मौके पर सोसाइटी अध्यक्ष तारसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह एवं निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने नवगठित रोटारैक्टर्स को शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply