प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के जनप्रिय नेता, समाजसेवी एवं आमजनों के सुख-दु:ख में सदैव सहभागी स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं के अवसर पर 10 अगस्त को कसमार चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने स्व. चौबे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जाने-माने पूर्व डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा, शंकर तिवारी, समाजसेवी यदुनंदन जायसवाल, धीरेन्द्र प्रजापति, सुजीत प्रजापति, भागीरथ महतो सहित बड़ी संख्या में रहिवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा ने कहा कि स्व. चौबे का व्यक्तित्व जनसेवा के लिए समर्पित था। वे कसमार क्षेत्र के रहिवासियों के सुख-दु:ख में हमेशा खड़े रहते थे। उनका सरल व्यवहार और सभी के प्रति अपनापन क्षेत्र के रहिवासियों के बीच हमेशा याद किया जाएगा।
शंकर तिवारी ने कहा कि स्व. चौबे ने समाज में एक अभिभावक की भूमिका निभाई। वे जरूरतमंदो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। समाजसेवी यदुनंदन जायसवाल ने कहा कि संजय चौबे केवल एक आम इंसान नहीं, बल्कि कसमार क्षेत्र के रहिवासियों के लिए भरोसे का नाम थे। उनके साथ बिताए पल और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
धीरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि स्व. चौबे का जीवन समाज और आमजनों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। सुजीत प्रजापति ने कहा कि स्व. चौबे का सभी वर्गो से आत्मीय संबंध था। वे हर किसी के सुख-दु:ख में सहभागी बनते थे। उनका जाना क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। भागीरथ महतो ने कहा कि स्व. चौबे के निधन से कसमार ने एक ऐसे जनसेवी व्यक्तित्व को खो दिया, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनकी स्मृतियां हमेशा आमजनों के दिलों में जीवित रहेंगी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनक ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
![]()













Leave a Reply