Advertisement

राकोमसं कार्यालय पर पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी

कांग्रेसी व् राकोमसं नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय (National) कोलियरी मजदूर संघ यूनियन कार्यालय में 21 मई की देर शाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री (Prime minister) स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसी व् राकोमसं नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

यहां आयोजित श्रद्धांजली सभा की शुरुआत सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर बोकारो जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह सहित तमाम सदस्य गणों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

सभा में मुख्य रूप से बोकारो जिला कांग्रेस (Congress) उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ यूनियन कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि देश में सूचना क्रांति लानेवाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी थे।

उन्हें आधुनिक भारत का सूचना आविष्कारक भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश जिस स्थिति से गुजर रही है। इससे देश को कांग्रेस ही उबारेगा। उन्होंने देश के तमाम नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि देश को बचाने में कांग्रेस का साथ दे।

कार्यक्रम में सतपाल सिंह, वकील अंसारी, नागेश्वर विश्वकर्मा, किसून मंडल, अंजनी कुमार सिंह, सुजीत कुमार, सीताराम तुरी, एस एन रेड्डी, शंकर शर्मा, अवतार सिंह, राजकुमार केवट, चंद्रमणि मंडल, कृष्णा हाड़ी, अशोक, संजय प्रसाद सहित कई कांग्रेसी व् राकोमसं समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *