Advertisement

तीन दिवसीय अखंड हरि-संकीर्तन में शामिल हुए पूर्व विधायक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में बक्शीटोला स्थित गुरुजुवा स्थल में आयोजित तीन दिवसीय हरि संकीर्तन में गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद (MLA Yogendra Prasad ) अपने अन्य सहयोगियों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति व् समृद्धि की कामना यज्ञ देवता से की।

मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पुराने धार्मिक मान्यताओं व संस्कृति को बुजुर्गों के धरोहर बतौर लोग संभाले हुए हैं। मौके उनके साथ प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष मुकेश महतो, अनुप सेठी, राकेश सेठी, प्रकाश महतो, विमल सेठी, कपील महतो, दिपक महतो, सचिन सेठी, भिचका रजवार सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *