Advertisement

बीएंडके के क्षेत्राधिकारी वित्त जी. चौबे को दी गयी विदाई

नये क्षेत्राधिकारी वित्त प्रशांत प्रियदर्शी सिंह ने लिया चार्ज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके मुख्यालय करगली में कार्यरत क्षेत्राधिकारी वित्त ज्ञानेंदु चौबे को उनके मुख्यालय रांची स्थानांतरण के अवसर पर 8 नवंबर को भावपूर्ण विदाई दी गयी। मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन आदि ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

जानकारी के अनुसार निवर्तमान क्षेत्राधिकारी वित्त चौबे ने नये क्षेत्राधिकारी वित्त प्रशांत प्रियदर्शी सिंह को चार्ज भार दिया।
विदाई समारोह में उन्हें महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा ने गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जीएम ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की। उपस्थित सभी अघिकारी और कर्मियो ने चौबे के योगदान तथा कार्य की सराहना की। यूनियन प्रतिनिधि, संवेदक एवं प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण रहिवासियों ने कहा कि क्षेत्राधिकारी वित्त ने अपने कार्यकाल में परियोजना के प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग में अहम योगदान दिया।

उन्होंने परियोजना के विस्तार और सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रहिवासियों ने बताया कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन को क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेंगे। उनके कार्य को आने वाली पीढ़ियां भी सम्मान के साथ याद रखेंगी।
विदाई कार्यक्रम में महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन के. एस. गैवाल, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, क्षेत्राधिकारी असैनिक सतीश कुमार सिंहा, क्षेत्राधिकारी उत्खनन मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी विक्रय वी. एन. पांडेय, पीओ सत्येंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी भू-राजस्व शंकर कुमार, प्रबंधक वित्त रघुवंश मनी, प्रबंधक एचआर पी. एन. सिंह, चंदन कुमार, महाप्रबंधक के वरीय निजी सहायक लव कुमार के अलावे दर्जनों अधिकारी व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *