देवयानी बेंद्रे बनी विभाग की मुंबई अध्यक्षा
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई सहित राज्य के साहित्यकारों, कला व सांस्कृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने साहित्य, कला और सांस्कृति विभाग (Culture department) (मुंबई) की जिम्मेदारी देवयानी बेंद्रे को सौंपी है।
देवयानी बेंद्रे के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पार्टी के आला कमान ने यह फैसला लिया है। अब कयास लगाया जा रहा है कि देवयानी बेंद्रे इस विभाग के लिए साबित होंगीं।
गौरतलब है कि इससे पहले देवयानी बेंद्रे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी रहीं हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि इतने कम समय में उन्होंने पार्टी हित में सराहनीय कार्य किये हैं।

उन कार्यों के अदौलत महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री व मुंबई अध्यक्ष जयंत पाटिल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार व सांसद सुप्रिया सुले, विद्या चव्हाण, राखी जाधव, नरेंद्र राणे, राकांपा के साहित्य व कला सांस्कृति विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबा पाटिल की सहमती से देवयानी बेंद्रे की नियुक्ति साहित्य व कला सांस्कृति विभाग मुंबई की अध्यक्षा पद पर की गई है।
देवयानी बेंद्रे (Devyani Bendre को साहित्य व कला सांस्कृति विभाग मुंबई की अध्यक्षा पद का नियुक्ति पत्र महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार व सांसद सुप्रिया सुले के हाथों सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राकांपा के वरिष्ठ गणमान्य व पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस लम्हें को यादगार बनाने के लिए सभी ने देवयानी बेंद्रे को बधाई व शुभकामना दी।
![]()













Leave a Reply