Advertisement

सेवानिवृत्त ड्राइवर नव कुमार केवट को कर्मियों ने दी विदाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district)  के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के रिजनल अस्पताल करगली (Regional Hospital Kargali) में कार्यरत सेवानिवृत्त ड्राइवर नव कुमार केवट को कर्मियों द्वारा समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। अध्यक्षता बबलू पाल ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रिय मेडिकल ऑफिसर डॉ एसके भारतीय ने नव कुमार केवट की कृतित्व, व्यक्तित्व तथा कार्य कुशलता की सराहना किया और अंग वस्त्र भेंटकर उनके सुखद जीवन की कामना की। यहां डॉ भारतीय ने कहा कि केवट भले ही सरकारी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं, लेकिन उनके सामाजिक दायित्व अभी बाकी हैं।

श्रमिक नेता किशोर कुमार और बबलू पाल ने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद भी सरकारी कर्मियों को सक्रियता के साथ समाज के उन्मुखीकरण पर ध्यान देते हुए समय व उर्जा का व्यय करना चाहिए। इस कार्य का पारिश्रमिक भले नहीं मिलेगा, लेकिन संतुष्टि जरूर मिलेगी।

मौके पर डॉ संजय कुमार, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ एस कुजुर सहित अस्पताल कर्मी उमा शंकर महतो, अशोक यादव, रामजी ठाकुर, अवनीत कुमार, गुड्डी, संगीता, कासीन, चंदन क्षत्रि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *