Advertisement

उभरते कलाकार राहुल ने स्केच से तस्वीरें हू-ब-हु बनाकर विष्णुगढ़ को रोशन किया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ में कलाकारों की कमी नहीं है। उनमें से एक उभरते कलाकार राहुल कुमार जो अपनी कलाकारी से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है।

विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में नवादा पंचायत के रहने वाले राहुल कुमार जागेश्वर साव के पुत्र है। राहुल तस्वीर से (स्केच) हू-ब-हु बना कर एक मिसाल पेश किया है। बता दें कि राहुल ने 26 मई को बजरंग दल के संयोजक वरुण कुमार के तस्वीर देखकर स्केच से हु-ब-हु तस्वीर बना दिया।

इतना ही नही राहुल ने देश के महान वीर सपूतों के स्केच चित्र के साथ साथ भगवान और अपने दोस्तों का स्केच चित्र बनाया है।
मौके पर कलाकार राहुल कुमार ने बताया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। लगातार अपनी मेहनत से स्केच बनाकर इससे भी ज्यादा बेहतर करके दिखाउँगा।

फिलहाल तो राहुल मुंबई पुणे (Mumbai Pune) में एक बहुत बड़े कंपनी में एक छोटा नौकरी (जॉब) करता है। वही खाली समय में स्केच बनाता रहता है। राहुल का कहना है कि हमारी कठिन परिश्रम का नतीजा है, जो हमें नई पहचान मिला है। हमें सपोर्ट की जरूरत है। सपोर्ट मिलने से हम और भी बेहतर करके अपने कलाकारी से विष्णुगढ़ प्रखंड का नाम रोशन करना चाहते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *