Advertisement

हाथी के हमले से बाल बाल बची वृद्ध महिला

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के हद में ढेंढे गांव की वृद्ध महिला हाथी के हमले से बाल-बाल बची। सूचना के बाद गोमियां विधायक ने चिकित्सा कर्मी से बात कर उक्त महिला का उचित इलाज करने का निर्देश दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में होसिर पश्चिमी पंचायत के ढेंढे गांव की 55 वर्षीय महिला मंगरी देवी 27 मई की सुबह हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस संबंध में महिला के पति नागेश्वर यादव ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे जलावन के लिए लकड़ी लाने अपने पत्नी एवं पुत्र के साथ ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ के जंगल में गए थे।

तभी अचानक सामने से एक हाथी सभी को दौड़ाने लगा। हाथी को देखकर भागने के क्रम में उसकी पत्नी मंगरी देवी को हाथी ने अपने सूंड़ से पकड़कर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन फानन में परिजनों ने किसी तरह महिला को उठाकर घर ले आये और गांव के ही निजी प्रैक्टिशनर (Village’s own Private Practitioner) से महिला का प्राथमिक उपचार कराया। समाचार लिखे जाने तक गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे इलाज के लिए परिजन लाने की तैयारी में थे।

वही जानकारी मिलते ही गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो (Gomiyan MLA Dr Lambodar Mahto) ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार से वार्ता कर महिला का उचित इलाज करने का निर्देश दिया। फिलहाल घायल महिला खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *