एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस (Old BDO Office) में सेवादल की ओर से 7 मई को रहिवासियों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
यहां खिचडी वितरण की शुरूआत कांग्रेस के वरीय नेता गिरिजाशंकर पांडेय, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, समाजसेवी ललन रवानी ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस (Congress) नेता गिरिजा शंकर पांडेय व नप अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सेवादल व कांग्रेस के बेरमो प्रखंड सचिव सह समाजसेवी ललन रवानी हर वर्ष गर्मी में पनशाला के माध्यम से लोगों की प्यास बुझाने का काम करते है। इस दौरान रवाणी जरूरतमंद के बीच खिचड़ी कार्यक्रम कर भूखे को भोजन देने का काम करते रहे हैं।
यह एक नेक कार्य है। इस तरह की सोच हर जरूरतमंद को रखने की जरूरत है। समाजसेवी ललन रवानी ने कहा कि सेवादल के माध्यम से पूरी गर्मी तक पनशाला लगवाकर लोगों को पानी पिलाने का काम किया जाता है। उन्होंने खा कि रोजाना सैकड़ों राहगीर पनशाला में पानी पीते है साथ ही उनके बीच खिचड़ी का भी वितरण किया जाता है। इस तरह के कार्य से उन्हें एक सुकुन मिलता है।
मौके पर उपरोक्त के अलावा बेरमो प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, गणेश मल्लाह, शिवनंदन चौहान, राजेश्वर सिंह, पुनित महतो, सुरेश बंशल, नरेश गुप्ता, दिलीप सिंह, रेहाना राज, राजेश श्रीवास्तव, अप्पू श्रीवास्तव, माजिद, सोनी खातुन, अखिलेश केशरी, बबलू सोनी, तपेश दत्ता आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply