Advertisement

वायदों के बाद भी अबतक नहीं हो पाया है खेतको पंचायत का विकास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत क्षेत्र में कहने को तो विकास के कई वादे किए गए, लेकिन आज भी यह पंचायत विकास का वास्तविक वाट जोह रहा है।

जानकारी के अनुसार इस बार खेतको पंचायत (Khetko Panchayat)  से निवर्तमान मुखिया शब्बीर अंसारी की पत्नी व् पूर्व मुखिया अनवरी खातून सहित कुल 6 मुखिया पद के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाइश कर रहे हैं। सभी जनता के बीच दावे प्रति दावे प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतको पंचायत में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया अनवरी खातून सहित कुंती देवी, नीतू देवी, रीना कुमारी, रुखसाना खातून तथा हसीना बेगम चुनाव मैदान में है। इस पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 6032 बताया जा रहा है। घनत्व वाला क्षेत्र होने के कारण यह पंचायत स्वयं में खासा महत्व रखता है।

ऐसा नहीं कि इस पंचायत का विकास नहीं हुआ है, लेकिन विकास के साथ-साथ यहां के अधिकांश युवा वर्ग आज भी भटकाव की स्थिति में है। उन्हें रोजगार के अवसर की तलाश है। यहां सड़के तो है, लेकिन सड़कों पर नालियों का बजबजाता पानी साफ दिख रहा है।

इस ओर अब तक किसी के द्वारा पहल नहीं किया जाना घोर आश्चर्य का विषय है। सभी जातियों से जुड़ा यह पंचायत स्वयं में अहमियत रखता है। ऐसे में भाइचारगी बनाये रखने का प्रयास अब तक क्यों नहीं किया जा सका। बताया जाता है कि इस पंचायत में पंचायत समिति सदस्य के लिए उत्तरी तथा दक्षिणी दो क्षेत्र बनाए गए हैं।

जिस में उत्तरी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 6 उम्मीदवार तथा दक्षिणी क्षेत्र में सात उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जनता का रुझान किसके पक्ष में जाता है यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। बरहाल इस पंचायत का विकास वास्तव में कौन करेगा यह सोचने की बात है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *