Advertisement

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर दीपोत्सव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल द्वारा बजरंगबली मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के आदर्शों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में खैराचातर मंडल सह संयोजक भारती जायसवाल, कार्यक्रम सह संयोजक प्रफुल्ल कुमार महतो, कार्यक्रम प्रभारी एवं मंडल महामंत्री अनीश कुमार जायसवाल, मंडल मंत्री मोनिका कुमारी, राहुल जायसवाल, गौरव जायसवाल, बबलू जायसवाल, कमल दास, हीरालाल स्वर्णकार, प्रिंस जायसवाल, रविंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौके पर सह संयोजक भारती जायसवाल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम सह संयोजक प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करना चाहिए।

मंडल महामंत्री अनीश कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संत रविदास का जीवन हमें सेवा, समर्पण और सामाजिक समता का संदेश देता है। मंडल मंत्री मोनिका कुमारी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। दीपोत्सव के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *