एक तरफ गिरजा देवी, दूसरी तरफ है पूर्व मंत्री की बहू
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड में गांव की सरकार बनाने को लेकर चुनावी जंग छिड़ गई है। राज्य में आचार संहिता लागू है। विकास कार्य को विराम दिया गया है।
चुनाव में जिला परिषद, ब्लाक प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य के उम्मीदवार अपनी दावेदारी को लेकर मजबूती से इस चुनावी भवर में डटे हुए हैं। उनकी किस्मत का फैसला 22 मई को जनता जनार्दन करेगी। जनता के हित में कितना कार्य उन्होंने पिछले 5 वर्षों में किया है। इसी का फैसला जनता अपने वोट के माध्यम से करेगी।
इससे बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड का बैदकारो पूर्वी पंचायत भी अछूता नहीं है। यहां के रहिवासियों की माने तो विकास ही इनके एजेंडे में सबसे ऊपर है। ऐसे ब्लाक प्रमुख के लिए इनकी पहली पसंद गिरिजा देवी बनी हुई है। गिरिजा निवर्तमान ब्लाक प्रमुख है और क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उन्होंने अपनी अमिट पहचान बनाई है।
अपने कार्य के बदौलत इन्होंने जनता का प्यार और आशीर्वाद हासिल किया है। इस बार भी इन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद इस चुनाव में भी मिलेगा। ऐसे ब्लॉक प्रमुख गिरजा देवी की टक्कर में पूर्व मंत्री लालचंद महतो की पुत्रवधू सहित कई मैदान में ताल ठोक रही है। इस बार गिरजा देवी के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। ऐसे में पंचायत में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।
पूर्व मंत्री लालचंद महतो के चाहने वाले भी लोग हैं। वहीं गिरजा देवी ब्लाक प्रमुख रहते हुए इस क्षेत्र में काफी विकास कार्य किया हैं। ऐसे में यह मुकाबला एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ा मालूम होता है।
रहिवासियों ने वोट का आधार विकास को ही चुना है। इस हिसाब से देखें तो गिरजा देवी का पलड़ा भारी लगता है। खैर इसका फैसला तो अब जनता को ही करना है। जनता किसे चुनती है। तब तक के लिए आप सभी को 22 मई का इंतजार करना होगा।
![]()












Leave a Reply