Advertisement

डीडीसी ने पेटरवार प्रखंड के उत्तासारा एवं दारिद पंचायत का किया दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कृतिश्री ने 28 मई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हो रहे कृषि कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रखंड के उत्तासारा एवं दारिद पंचायत में किसानों एवं किसान समूहों द्वारा की जा रही सब्जी की खेती का जायजा लिया। सब्जी के भंडारण व उसके बाजार की जानकारी ली।

डीडीसी ने कई किसानों से उनके फसल उत्पादन में आ रही समस्याओं के संबंध में जाना। कैसे फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सकती है, प्रशासनिक स्तर से कौन सी सुविधाएं दी जा सकती है, इस पर भी चर्चा की।

मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने कहा कि जिले के किसानों को उनके उत्पादन को सही बाजार तथा सही मूल्य प्राप्त हो इस दिशा में प्रशासन प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि इन किसानों को किसान उत्पादन समूह से जोड़ने का पहल किया जा रहा है। मौके पर उक्त प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रखंड के अधिकारी एन कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *