सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोआमुंडी प्रखंड स्थित मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील से बड़ाजामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के रहिवासियों ने भाजपा के पूर्व चाईबासा जिलाध्यक्ष संजू पांडेय से की है।
जानकारी के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष पांडेय ने स्पष्ट किया है कि बड़ाजामदा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपील की है कि बड़ाजामदा से बच्चों को वर्तमान में डीएवी गुवा एवं नोवामुंडी आने -जाने में अनेकों -अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कतिपय अगर बड़ाजामदा में डीएवी संस्था संचालित बच्चों की स्कूल खुल जाए तो इससे आसपास के दर्जनों बड़ाजामदा क्षेत्र पंचायत के ग्रामीण बच्चो के अतिरिक्त दूर दराज क्षेत्र के रहने वाले बच्चे भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए स्कूल संचालन के लिए टाटा स्टील लिमिटेड की सम्बद्धता एवं सहयोग अनिवार्य है।
जिलाध्यक्ष पांडेय ने 7 अगस्त को भेंट में कहा कि क्षेत्र के रहिवासियों के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हो डीएवी पब्लिक स्कूल की नींव रखी जानी चाहिए, जिससे यहां से बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार मिल सके। पांडेय का मानना है कि क्षेत्र में डीएवी का संचालन संत नारायण दास ग्रोवर की देन है। कहा कि आज झारखंड के सुदूर से सुदूरवर्ती इलाकों में बच्चों को अच्छे व चरित्र निर्माण के साथ मानवीय गुणों को संचार करने के लिए डीएवी संस्था शिक्षा का दीपक जला शिक्षण कार्य कर रही है। वर्तमान में समाज विकास के लिए अग्रसर है। देश-विदेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा दे, बच्चों की अच्छी पहचान बनाने में डीएवी संस्था का कोई विकल्प नहीं है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजू पांडेय ने वर्तमान स्थिति को गंभीरता से ले स्पष्ट किया है कि उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के भविष्य संवारने हेतु वर्तमान में एकमात्र डीएवी ही ऐसी संस्था है जो बच्चों को हर दृष्टिकोण से चरित्र निर्माण के साथ अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पश्चिम सिंहभूम जिला चाईबासा के चर्चित भाजपा नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष ने शिक्षा के विकास एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नोवामुंडी टाटा स्टील कंपनी महाप्रबंधक द्वारा बच्चों के भविष्य सुधारने एवं परिपक्व शिक्षा माहौल बड़ाजामदा में बनाने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply