Advertisement

हनुमान जयंती पर अशोक अग्रवाल के दुकान में श्रद्धालुओं की भीड़

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। देवी देवताओं की धरती महाराष्ट्र में भक्तों की अपार संख्या है। यही करण है कि मुंबई में विभिन्न मंडलों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सभी पर्वों को महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान हनुमान जयंती के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच चेंबूर के वाशी नाका में भगवान हनुमान भक्त अशोक अग्रवाल ने अपने दुकान “हरी ॐ जेनरल स्टोर” में उनकी भव्य मूर्ति लगाई है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दरअसल अशोक अग्रवाल भगवान हनुमान के भक्त हैं। अग्रवाल हर वर्ष की तरह इस साल भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाई गई। इस उपलक्ष्य अशोक अग्रवाल ने भव्य पंडाल बनवाये और हनुमान भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन भक्त बजरंगबली की विशेष पूजा, सिंदूर अर्पण, और सुंदरकांड का पाठ भी कराया जाता है , ताकि जीवन से संकट दूर हों। भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है। उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। अशोक अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है और वे भगवान श्रीराम के परम भक्त थे। उनके पिता का नाम केसरी और माता का नाम अंजनी था, इसलिए उन्हें अंजनी पुत्र भी कहा जाता है। हनुमान जी को बल, बुद्धि, विद्या, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है। उन्होंने बताया कि उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है। खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

Tegs: #Crowd of devotees at Ashok Agarwal’s shop on Hanuman Jayanti

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *