एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के रहीमाबाद बहादुरनगर में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले 28 जुलाई को पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजुमदार की 54वीं शहादत बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत कॉ चारु मजुमदार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और विचारों को याद किया। साथ ही पार्टी की केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी आह्वान पत्र का सामूहिक पाठ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने पार्टी एवं जनसंगठनों को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने संविधान और मौलिक अधिकारों पर उत्पन्न खतरों तथा विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलनों को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील ताजपुरवासियों से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, संजीव राय, नीलम देवी, रधिया देवी, अनीता देवी, जीरबा देवी, सुनीता देवी, धर्मेंद्र पासवान, मो. कादीर, रुखशाना खातून, रेहाना खातून, सुखिया खातून समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply