एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बोकारो थर्मल यूनिट के तत्वावधान में 29 जुलाई को निसन हाट नाला झोपडी के समक्ष मोहल्ला सभा आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार माकपा द्वारा आयोजित मोहल्ला सभा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और छात्र- युवा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में की गई। सभा में उपस्थित दर्जनों रहिवासियों के बीच मिठाई बांटी गई।
मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के बोकारो जिला सचिव सह राज्य सभा सदस्य कॉमरेड भागीरथ शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र- युवा एकता और ऐतिहासिक संघर्ष की जीत है। कहा कि देश के छात्र- युवा एकता ने भारी दमन के बाद भी मोदी सरकार के अहंकार को न केवल तोड़ा, बल्कि ऐतिहासिक जीत हासिल किया। जिला सचिव ने कहा की पेपर लीक के कारण जिन 22 छात्र- युवाओं ने आत्म हत्या की है उनके परिजनों को एक – एक करोड़ रूपए वतौर मुआवजा सरकार को देना होगा। साथ ही आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज केस समझौते के मुताबिक वापस लेना होगा।
सभा को जनवादी महिला समिति एडवा की बोकारो जिला सचिव सह सीपीएम के जिला सचिव रेणु दास ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सुमित्रा देवी ने की। मोहल्ला सभा में सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, सुनिता देवी, शीबू तांती, राजू साव, आरती देवी, नेहा देवी, तुफान लोहरा, सीता देवी, अंजून देवी, कल्पना देवी, मोनी देवी, छात्रा पूजा कुमारी, कुंजी कुमारी, यशोदा देवी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply