Advertisement

विहंगम योग द्वारा महायज्ञ आयोजन को लेकर स्थल की सफाई

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट डैम के समीप विहंगम योग संत समाज द्वारा 501 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन आगामी 29 मई को किया गया है। इसको लेकर तेनुघाट डैम के आसपास सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई का कार्य जोरो से किया जा रहा है।

धनबाद से आए विहंगम योग संस्थान के सदस्य जीपी सिंह एवं एसपी सिंह ने बताया कि सदगुरू आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज का बोकारो जिला के तेनुघाट की धरती पर प्रथम बार आगमन होने जा रहा है। इसमें झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के कई प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर मंत्रीगण एवं गणमान्य लोगों का आगमन होना है।

इस मौके पर छोटी रजक, नारायण प्रसाद, जानकी यादव, श्याम सुंदर यादव, आनंद केसरी, विनोद कुमार, नंद किशोर प्रसाद, मेघवाल यादव, जयनंदन यादव, दीपचंद जयसवाल, शुभम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *