Advertisement

सीटू ने की स्वांग वाशरी में बने रेल अंडरपास के जीर्णोद्धार एवं रखरखाव की मांग

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी के समीप बने रेल अंडरपास के जीर्णोद्धार एवं रखरखाव की मांग सीटू से संबद्ध एनसीओईए ने की है।

जानकारी के अनुसार एनसीओईए के केंद्रीय अपर महासचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास एवं एनसीओईए स्वांग वाशरी शाखा सचिव सह सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से सीसीएल स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू को 28 जुलाई को उपरोक्त मांगो से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा।

बताया जाता है कि मांग पत्र सौंपते समय नेताओं ने कहा कि लगभग दो-तीन वर्ष पूर्व स्वांग वाशरी आने-जाने के लिए बने रेल अंडरपास में पानी भर गया था। कई दिनों तक आवागमन बाधित रहा और रास्ता चुनौतियों से भरा था। आने-जाने के क्रम में स्वांग वाशरी के कई कर्मी दुर्घटनाग्रस्त भी हो गए थे। उस समय यूनियन के प्रयास एवं हस्तक्षेप पर वाशरी प्रबंधन द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था की गई और आवागमन शुरू कराया गया था, लेकिन दो-तीन महीने बीत जाने के बाद भी उक्त रेल अंडरपास क्षतिग्रस्त है और बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है।

मौके पर सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कि यह रेल अंडरपास स्वांग वाशरी आने-जाने के साथ-साथ कोयले की धुलाई के लिए भी उपयोग होता है। सीसीएल प्रबंधन अविलंब इसके जीर्णोद्धार एवं रखरखाव हेतु संबंधित विभाग को पत्राचार कर समुचित कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि इस मामले को अगस्त महीने में होने वाली सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में भी उठाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *