रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह में प्रखंड स्तरीय आइसीटी चैंपियनशीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन 7 नवंबर को प्रखंड के हद में पाथुरिया के प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्लस टू उच्च विद्यालय पाथुरिया के प्राचार्य अजय पाठक, जिला कोऑर्डिनेटर राजकुमार, सीआरपी वनू राम महतो, रिसर्च शिक्षक कपिल महतो, सहायक अध्यापक अजय नायक और सुमित सागर ने की।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और उन्हें तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आइसीटी) के क्षेत्र में दक्ष बनाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम की सफलता से विद्यालय और प्रखंड के शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है।
![]()













Leave a Reply