रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रखंड मुख्यालय कसमार में ब्लॉक लेवल आईसीटी चैंपियनशिप परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षा के दौरान अनुशासन और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
इस अवसर पर कसमार बीईओ, प्राचार्य फारुख अंसारी, नोडल शिक्षक खुर्शीद रजा, आईसीटी इंस्ट्रक्टर नितेश कुमार प्रजापति, मेहताब खातून, चंदना कुमारी, प्रशांत कुमार, मनुराम महतो, अजय कुमार, महिमा कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बीआरसी कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक पटेल, गौतम कुमार और फटिकचंद महतो सहित अन्य शिक्षकों ने भी परीक्षा संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की गई।
![]()













Leave a Reply