Advertisement

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेता ने जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जारी नई सूची में बोकारो जिला के हद में कसमार रहिवासी लक्ष्मण कुमार नायक को झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर लक्ष्मण कुमार नायक ने 28 जुलाई को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

भाजपा नेता नायक ने कहा कि मुझे झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाकर जो विश्वास प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। मैं संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *