Advertisement

भवानी भंडार के मालिक का हार्ड अटैक से निधन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनियां निवासी दिलीप सिंह का भतीजा बबलू सिंह उर्फ रंजन सिंह का निधन बोकारो हॉस्पिटल (Bokaro Hospital) ले जाने के क्रम में हो गया।

कुरपनिया स्थित उनका भवानी स्टोर किराना दुकान है। निधन का कारण सिना में दर्द के बाद हार्ड अटैक बताया जा रहा है। उनका दाह संस्कार दामोदर नदी रामविलास हाई स्कूल के निकट की गई।

व्यवसायी बबलू सिंह उर्फ रंजन सिंह के आकस्मिक निधन का दु:खद समाचार मिलने के बाद दिनेश कुमार सिंह, शंभु प्रसाद, सुशील सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ सीपी सिंह, शंकर सिन्हा आदि ने शोक संतप्त परिवार को ढाँढस बंधाया तथा परिजनों को ईश्वर से दु:ख सहने की साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *