Advertisement

सेक्टर 12 सी में ब्यूटी पार्लर सौंदर्यीकरण प्रशिक्षण संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। युवा जागृति मंच झारखंड के द्वारा बोकारो के सेक्टर 12 सी में आयोजित ब्यूटी पार्लर सौंदर्यीकरण प्रशिक्षण 14 मई को संपन्न संपन्न हो गया।

तीन माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के समापन पर संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त 20 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया। उक्त जानकारी भाजपा महिला नेत्री एवं ब्यूटी पार्लर सौंदर्यीकरण प्रशिक्षित ममता गोस्वामी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व विकास के लिये इस संस्था द्वारा तरह-तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस्जा कड़ी में आज प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सौंदर्यीकरण, ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई आदि का प्रमाण पत्र दिया गया।

उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं से कहा कि प्रशिक्षण के बाद आप अपने घर में भी इसे स्वरोजगार का रुप दे सकते हैं। इसके साथ-साथ अपने आसपास की महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर नारी सशक्तिकरण को मूर्त रुप दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कला चाहे किसी भी क्षेत्र की हो, बशर्ते उसमें निखार लाने की जरुरत है। मौके पर संस्था के महासचिव विनय शर्मा, रविंद्र कुमार, ममता गोस्वामी, निशा कुमारी, शिक्षिका सुनीता कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *