Advertisement

भाजपा कार्यालय में बन्दे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। देश का राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम् की रचना के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्थानीय भाजपा कार्यालय में बीते 7 नवंबर को बेरमो प्रखंड कमिटी द्वारा एक सुर में इस ऐतिहासिक गान को अपने अपने स्वर में गाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह व् संचालन महामंत्री हरेराम यादव ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रह्लाद वर्णवाल ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन की लड़ाई लड़ रहे आन्दोलनकारियों का संकल्प गीत बन्दे मातरम् हुआ करता था। वही भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष बोकारो श्रवण सिंह ने कहा की 7 नवम्बर 1875 को वकीमचन्द चटोपाध्याय ने मां भारती के सपूतों का उत्साहवर्धन के लिए वन्देमातरम गीत की रचना की थी।

इस अवसर पर पुर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनु सिंह, भैरव महतो, मोती महतो, दिनेश यादव, प्राणगोपाल सेन, पप्पू यादव, चन्द्रशेखर मुखर्जी, मुकेश तांती, सागर राम, रणजीत राम, आर बी सिंह, लेखराम केवट सहित दर्जनों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व् समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *