मुश्ताक खान/मुंबई। केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा पूर्व. सांसद अब्दुल्ला कुट्टी को सेंट्रल हज कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मुंबई (Mumbai) के दादर स्थित भाजपा (BJP) कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ़ से भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक (MLA) मंगल प्रभात लोढा, पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक आशीष शेलार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी और महामंत्री संजय उपाध्याय मौजूद थे।
मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने पूर्व सांसद अब्दुल्ला कुट्टी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की केरला से दो बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद और आमदार रहे अब्दुल्ला कुट्टी सेंट्रल हज कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन बन गए हैं।

वसीम खान ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister) और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सेंट्रल हज कमेटी की जिम्मेदारी अब्दुल्ला कुट्टी को उनके कार्य क्षमता और ग्लोबल कार्यों को देखते हुए दिया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इनमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी मेहबुब खान, इलाही शेख, फजलुर रहमान आंसारी, अल्ताफ खान, दुबे खान, राशिद कपाडिया, हरूँन अंसारी, हाफिज मंनान, हुसैन खान पठान आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply