Advertisement

मध्य जिप सदस्य के प्रयास से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर पोल की जगह लगा नया पोल

पोल लगने से ग्रामीण रहिवासियों में हर्ष, जताया आभार

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम गैड़ा बजरंग बली मंदिर के समीप लगे ट्रांसफर के पोल को पिछले साल अनियंत्रित पिकअप द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पोल क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। कभी भी यहां अप्रिय घटना घट सकती थी।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडया (Social Media) के माध्यम से जैसे ही इसकी जानकरी विष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब को मिली, जिप सदस्य द्वारा उसी समय आश्वाशन दिया गया था कि मैं इसमें नया पोल लगवा दूंगा। उसी वादे को पूरा करते हुए जिप सदस्य शेख तैयब के द्वारा 11 दिसंबर को दो नया पोल लगवा दिया गाय। जिससे यहां के ग्रामीणों ने राहत कि सांस ली और जिप सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर मुख्य रूप से जिप सदस्य शेख तैयाब के अलावा पंचायत समिति सदस्य महताब हूसैन, गैड़ा पंचयात के बुद्धिजीवी शेख कयूम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुधीर सिंह, झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, जग्गू यादव, हरी यादव, जलील अंसारी, युवा समाज सेवी रविराज पांडेय, लिलो यादव, महेंद्र यादव, विक्की यादव, डॉ ईश्वर यादव, शेख फैजान, पोचा रविदास समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *