Advertisement

सांसद प्रतिनिधि एवं नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला क्षेत्र में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोडरमा सांसद प्रतिनिधि एवं नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष तथा समाजसेवी दिनेश प्रसाद यादव द्वारा कंबल का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार समाजसेवी दिनेश प्रसाद यादव द्वारा 10 दिसंबर को गिरिडीह जिला के हद में धरियाडीह वार्ड क्रमांक 29 में 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण के मौके पर समाजसेवी यादव ने बताया कि हर वर्ष ठंड के मौसम में उनके द्वारा जरूरतमंदों के बीच यथासंभव कंबल का वितरण किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कंबल का वितरण किया गया। यादव ने कहा कि वे चाहे किसी पद पर रहे या ना रहे उन्होंने हमेशा से मानवता के नाते जरूरतमंदों की यथासंभव समय-समय पर मदद की है और आगे भी जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *