Advertisement

अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय वैक्सीनेशन शिविर में 65 को लगा टीका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सिविल सर्जन बोकारो (Sivil Surgeon Bokaro) के निर्देश पर सीएचसी पेटरवार (CHC  Peterwar) द्वारा 23 मई को प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त वैक्सीनेशन शिविर में 12 प्लस उम्र के 14 युवाओ को,15 प्लस उम्र के 30 लोगों को तथा 18 प्लस उम्र के 21 लोगों को कोविड का वैक्सीन लगाया गया। इसमें स्कूली बच्चे व युवक, युवतियां शामिल थे। कई को प्रथम डोज तो कई को दूसरा डोज का वेक्सिन लगाया गया।

एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari) व कुमारी बबीता ने वैक्सीनेशन ने भाग लिया। जबकि डाटा इंट्री गुलाबचंद भोक्ता कर रहे थे। बूस्टर डोज के लिए मैसेज पाकर कई लोग भी जुटे थे, पर आज इंसेट पर साइट नही खुलने के कारण बूस्टर डोज नही लगाया जा सका। सहिया सुमित्रा देवी एवं बिंदेश्वर कपरदार ने आयोजन में सराहनीय सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *