Advertisement

श्रीश्री शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ प्रारंभ

एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। सूबे के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के गांव बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अलारगो में धूमधाम से श्रीश्री शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय रूद्र यज्ञ प्रारंभ हो गया। जिसमें बड़े पैमाने पर श्रद्धालूगण शामिल हो रहे हैं।

यहां हो रहे श्रीश्री शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय रूद्र यज्ञ में फुसरो नप क्षेत्र में स्थित सभी भव्या महिला समिति के सदस्य 11 मई को सम्मिलित हुए। भव्या महिला समिति के द्वारा यज्ञ में प्रसाद के रूप में फल आदि सामग्री पूजा के लिए दी गयी।

मौके पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र (CCL Dhori Area) के जीएम एमके अग्रवाल, कल्याणी पीओ कुमार सौरभ, खास ढोरी पीओ बीके साहू, मैनेजर शैलेश प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह आदि ने पहुंचकर यज्ञ में माथा टेका। साथ हीं ढोरी एरिया की खुशहाली की कामना किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *