प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में झामुमो प्रखंड कार्यालय कसमार में 9 सितंबर को झामुमो की आपात बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जिसमे आगामी 11 सितंबर को स्व कैलाश रजवार की 40 वां शहादत दिवस मनाए जाने पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर लिए गये निर्णयानुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर गोमियां विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं बबिता देवी होंगी। विशिष्ट अतिथि बतौर झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार, जिला सचिव जय नारायण महतो, छात्र मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह चंदकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय रजवार होंगे।
मौके पर सचिव सोहेल अंसारी, गर्री पंचायत मुखिया सिकंदर कपरदार, मिथिलेश महराज, शेरे आलम, सुधीर महतो, अशोक कुमार महतो, संजय महतो, सोहराब अंसारी, मुन्ना अंसारी, सुभाष ठाकुर, मनोहर महतो, जगेशर महतो, कैलाश टुडू, विजेंद्र महतो, मिथिलेश कुमार, महबूब अंसारी, विशेश्वर महतो, इरफान अंसारी, सनवर अंसारी, हारू पाल, संतोष महतो, हरेंद्र महतो, मिहिर करमाली आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
407 total views, 1 views today